दुनिया तेजी से बदल रही है,आज मशीन केवल काम करने वाली चीज नहीं रही, बल्कि वे सोचने,समझने और बोलने लगी है। यह बर्ताव किसी काल्पनिक कहनी का हिस्सा नहीं है।
यह हकीकत है और इसका नाम है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस,अगर हम सरल शब्दों में बताए तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इंसानों की तरह सोचने,समझने और फैसला लेने की क्षमता रखता है।यह एल्गोरिथम भारी मात्रा में डेटा और कम्प्यूटिंग पावर के संयोजन से काम करती है । जब किसी AI सिस्टम को डेटा दिया जाता है तब वह उस डाटा के पैटर्न सकता है और फिर भविष में उस डेटा पर फैसला ले सकता है। ठीक वैसे ही जैसे मनुष्य अनुभव से सकता है।
